रायपुर/भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। नई टीम में संगठन को और मजबूती देने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।



पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस सूची में वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं का संतुलित मिश्रण रखा गया है, ताकि संगठनात्मक कामकाज में तेजी लाई जा सके।
