कोरबा। महाशिवरात्रि के अवसर पर उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने मोतीसागर बस्ती स्थित मुक्तिधाम में जेसीआई कोरबा द्वारा स्थापित 18 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर अनावरण किया।

मंत्री देवांगन ने विभिन्न स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए कई विकास घोषणाएं भी कीं। मानिकपुर में मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, नेहरू नगर कुआं भट्ट में किचन शेड हेतु 5 लाख और बालको क्षेत्र में मंदिर परिसर के लिए 10 लाख की घोषणा की।

इसके साथ ही बुधवारी बस्ती में गौरी शंकर मंदिर के पास बने 10 लाख लागत के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

