- होला मोहल्ला यात्रा के लिए CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, सिख गुरुओं के बलिदान को बताया प्रेरणा
- संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है: CM विष्णुदेव साय
- राज्यपाल रमेन डेका को CM विष्णुदेव साय ने दी जन्मदिन की बधाई, लोकभवन में किया सम्मान
- भजन क्लबिंग में झूमे युवा: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने भक्तों संग खेली फूलों की होली
- काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्यमंत्री साय की सौगात: बिलासपुर के किसानों को करोड़ों की राशि और विकास कार्य
- 5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को मौका: शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत – CM साय
- हिंसा छोड़ लोकतंत्र की ओर कदम: 120 पुनर्वासित युवाओं से CM साय की मुलाकात
Author: Editor
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी राजकुमारी द्विवेदी के निवास पहुंचकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए गए सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने छत पर स्थापित सोलर पैनलों और उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और योजना के ज़मीनी क्रियान्वयन को नजदीक से देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही परिवार से आत्मीय बातचीत कर योजना से मिल रहे लाभों के बारे में जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हुई है और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के घर पहुँचकर उनके पक्के आवास का निरीक्षण किया और परिवार से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कच्चे मकान में रहने की कठिनाइयों और पक्का घर मिलने के बाद आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का घर केवल आवास नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन की नींव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” संकल्प को ज़मीन पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और संवेदनशील क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
कोरबा/कोरबा। कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक लखनलाल देवांगन की पहल पर मानिकपुर खदान अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द के करीब 300 भू-विस्थापित परिवारों के मुआवजा का रास्ता आखिरकार खुल गया है। वर्षों से बिना मुआवजा दिए बस्ती खाली कराने की तैयारी कर रही एसईसीएल ने अब मकानों के मुआवजे और पुनर्वास राशि देने पर लिखित सहमति दे दी है। शुक्रवार को एसईसीएल विश्राम गृह, कोरबा में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में भू-विस्थापितों, एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में मंत्री देवांगन ने दो टूक कहा कि 50 वर्ष पहले जमीन अधिग्रहण के…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि मां कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन और शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बस्तर संभाग के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए महाराष्ट्र रवाना किया। मुख्यमंत्री निवास से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रतिनिधियों के दल को भेजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण से पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों की जानकारी मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। यह भ्रमण सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नवाचार और पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक होगा। 18 से 23 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे में प्रथम चरण में 60 पंचायत प्रतिनिधि और…
रायपुर/छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओपेरा शो के दौरान हुए अश्लील डांस को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि कार्यक्रम के दौरान BJP नेता निर्भय सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। पोस्ट में कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अश्लील कार्यक्रम समाज के लिए नुकसानदेह हैं और ऐसे मामलों में दोषी चाहे किसी भी दल से हो, कार्रवाई की जाएगी। वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोलते हुए…
रायगढ़/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और समरसता को बल मिलता है। वे रायगढ़ जिले के ग्राम खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप किया गया। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल कथा व्यास कृष्णा दुबे महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम की वनवास स्थली रहा है और राज्य की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत गौरवशाली…
कांकेर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर में विकास की रफ्तार और तेज होगी। मुख्यमंत्री साय ने कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि नए शिक्षा सत्र से बंग समाज के 135 गांवों की प्राथमिक शालाओं में बांग्ला भाषा में शिक्षा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पखांजूर में सड़क निर्माण, गौरव पथ, सीसी रोड, फायर ब्रिगेड सेवा और सिविल अस्पताल में धनवंतरी…
रायपुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC चीफ) के पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद अटकलों को और हवा मिल गई है। PCC चीफ बदले जाने की चर्चा तेज फिलहाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान दीपक बैज के हाथों में है, लेकिन संगठन के भीतर यह चर्चा आम है कि उनके कार्यकाल के समाप्त होने के साथ ही पार्टी किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री को शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन देश और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को स्मरण रखना हम सभी का कर्तव्य है। गौरतलब है कि 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
