Author: Editor

गांधीनगर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग और विकास के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के महा-शुद्धिकरण अभियान ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)’ को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “अगर SIR ईमानदारी से हुआ, तो रायपुर से करीब एक लाख फर्जी वोटर हट जाएंगे। कई लोग गांव लौट चुके हैं, कुछ का निधन हो चुका है, तो कुछ का पता ही बदल गया है। फर्जी नाम हटेंगे और नए मतदान केंद्र बनेंगे।”बृजमोहन ने इसे “लोकतंत्र की सफाई” करार दिया। कांग्रेस का पलटवार इस पर प्रदेश कांग्रेस…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए धुआंधार चुनावी प्रचार करने जा रहे हैं। संगठन के निर्देश पर मुख्यमंत्री साय, विधायक पुरंदर मिश्रा और सह-प्रभारी लता उसेंडी के साथ पंचमपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ओडिशा रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “नुआपाड़ा में भाजपा की बहुमत वाली जीत पक्की है। जनता कांग्रेस और बीजू जनता दल से अब ऊब चुकी है। हम विकास की गारंटी दे रहे हैं और जनता इस बार बदलाव के पक्ष में…

Read More

रायपुर/पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ कांग्रेस कभी बीजेपी से नहीं हार सकती, पार्टी हमेशा अपने ही अंदरूनी झगड़ों की वजह से हारती है।” बृहस्पत सिंह ने कहा — “पार्टी के भीतर ‘निपटो-निपटाओ’ का खेल चल रहा है। अगर ये बंद हो जाए, तो कांग्रेस की सरकार तुरंत बन सकती है।” उन्होंने कहा कि “सीएम की कुर्सी एक है, लेकिन पार्टी में सब सीएम बनना चाहते हैं।” पूर्व विधायक ने कांग्रेस हाईकमान से अपील करते हुए कहा — “राहुल गांधी जी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को ठीक करिए,…

Read More

रायपुर/प्रदेश में हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कई निर्दोष यात्रियों की मौत हो चुकी है, कई गंभीर रूप से घायल हैं। देशभर से लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बीच, राज्य के मुखिया राज्योत्सव समारोह में व्यस्त नज़र आए। जब पूरा प्रदेश ग़म और शोक में डूबा है, तब भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ध्यान उत्सवों पर टिका रहा। अब कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा — “थोड़ी संवेदना भी ज़रूरी है मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर/प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) की शुरुआत से पहले भाजपा ने कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और सभी जिलों के अध्यक्ष इसमें शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य SIR से जुड़ी प्रक्रिया, नियम और जनता को मिलने वाली सहायता के तौर-तरीकों पर चर्चा करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में सुधार और जांच के दौरान जनता की मदद के निर्देश दिए जाएंगे।बताया जा रहा है कि इस मौके पर कांग्रेस की नीतियों और…

Read More

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हुआ। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई। हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए। इस हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच, यानी बिलासपुर स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर हुई है। हादसे में 2 से 8 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पूरा प्रदेश उत्सव के रंग में सराबोर है। राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिलों तक रजत जयंती महोत्सव का उल्लास दिख रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक नया अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री बाइकर लुक में नजर आ रहे हैं — रेड शर्ट, स्टाइलिश गॉगल और दमदार बाइक पर सवार। सीएम का यह जोशिला अंदाज़ युवाओं को खूब भा रहा है। कई यूज़र्स ने कमेंट कर लिखा, “युवा सीएम का नया स्टाइल शानदार है” तो कुछ ने इसे “रजत जयंती का सबसे…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद अब जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने वाली है। संगठन सृजन अभियान के बीच दिल्ली में हुई अहम बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक कई जिलों में नए चेहरों को मौका मिला है, जिससे पुराने दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है। दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक जानकारी के अनुसार, दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा और अंतिम निर्णय हुआ। बैठक में सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, भूपेश…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “नक्सलियों और सरकार के बीच गुप्त डील हुई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री जगदलपुर में मौजूद थे, फिर वे सरेंडर स्थल पर क्यों नहीं गए? क्या पूरा सरेंडर ऑपरेशन सिर्फ दिखावा था? दीपक बैज ने यह भी कहा कि “सरकार बताए, क्या रुपेश उर्फ अभय जैसे बड़े नक्सली चेहरों से कोई गुप्त समझौता हुआ है? उन्हें मीडिया के सामने क्यों नहीं लाया गया?” इन आरोपों पर बीजेपी विधायक अजय…

Read More