- वीर शहीद दीपक भारद्वाज की स्मृति में आयोजन, सीएम साय को आमंत्रण
- श्रम विभाग की बड़ी छलांग:मंत्री लखन देवांगन के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धि
- सरकारी कर्मचारियों को CM साय का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हुआ
- राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- गोवा दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सीएम प्रमोद सावंत से मुलाकात
- राष्ट्रीय परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए केदार कश्यप, सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर
- मनरेगा बचाओ संग्राम: छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान
- जनदर्शन में संवेदनशील फैसला: लकवाग्रस्त महिला को 5 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
Author: Editor
गुजरात/सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में हुई राष्ट्रीय एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने सबका ध्यान खींचा।“बस्तर की धरती – संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा” थीम पर बनी यह झांकी बस्तर के जनजीवन, परंपरा और विकास की कहानी बयां करती नजर आई। झांकी के अग्रभाग में माड़िया जनजाति का गौर नृत्य और बस्तर की लोक आस्था का प्रतीक नंदी का चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।मध्य भाग में बस्तर के विकास की यात्रा दिखाई गई — कभी नक्सलवाद से प्रभावित इलाका अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री…
रायपुर/राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि “विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत है, सरदार पटेल ने अपने साहस और दूरदृष्टि से अखंड भारत की नींव रखी।” मुख्यमंत्री ने ‘एकता दौड़’ में बच्चों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ भाग लिया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और हर्ष का अवसर है कि राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश की जनता को भव्य और सुसज्जित विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने…
जशपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में सोमवार को एनटीपीसी और जिला प्रशासन के बीच सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने के लिए एग्रीमेंट किया गया। यह परियोजना एनटीपीसी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जशपुर क्षेत्र के युवाओं में तीरंदाजी के प्रति अपार संभावनाएं हैं। इस अकादमी की स्थापना से उन्हें प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर मंच मिलेगा जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि भारत ने…
जशपुर/जशपुर जिले के युवाओं ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में भाग लेकर 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफल आरोहण किया और प्रदेश का मान बढ़ाया। इस दौरान युवाओं ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। मुख्यमंत्री ने…
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ माता की पूजा-अर्चना की। सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। छठ पर्व के अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री साय ने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का अद्भुत उदाहरण…
रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर फाइव स्टार सुविधाओं के इंतजाम में सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, जबकि प्रदेश के गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और जांच की सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। दीपक बैज ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जो मुफ्त जांच सुविधाएं शुरू की थीं, उन्हें मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाहारा) में मरीजों से एमआरआई…
रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनका यह प्रवास दो दिन का प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे घटाकर एक दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों की समीक्षा में जुटे हैं। PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सुबह 7:35 बजे – दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा रवाना सुबह 9:45 बजे – रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे 10:00 से 10:35 बजे तक – सत्य साईं हॉस्पिटल में ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे 10:45 से 11:30 बजे तक – ब्रह्माकुमारी कार्यक्रम…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को न्यू शांति नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। इस दौरान भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महामंत्री, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गार्बेज कैफे का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यहां लोग आधा किलो कचरा देकर नाश्ता और एक किलो कचरा देकर दिन या रात का भोजन प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इसे स्वच्छता और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बताया। ‘मन की बात’ सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर/राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत निंदनीय कृत्य है, आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
