Author: Editor

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ माता की पूजा-अर्चना की। सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। छठ पर्व के अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री साय ने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का अद्भुत उदाहरण…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर फाइव स्टार सुविधाओं के इंतजाम में सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, जबकि प्रदेश के गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और जांच की सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। दीपक बैज ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जो मुफ्त जांच सुविधाएं शुरू की थीं, उन्हें मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाहारा) में मरीजों से एमआरआई…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनका यह प्रवास दो दिन का प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे घटाकर एक दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों की समीक्षा में जुटे हैं। PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सुबह 7:35 बजे – दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा रवाना सुबह 9:45 बजे – रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे 10:00 से 10:35 बजे तक – सत्य साईं हॉस्पिटल में ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे 10:45 से 11:30 बजे तक – ब्रह्माकुमारी कार्यक्रम…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को न्यू शांति नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। इस दौरान भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महामंत्री, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित गार्बेज कैफे का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यहां लोग आधा किलो कचरा देकर नाश्ता और एक किलो कचरा देकर दिन या रात का भोजन प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इसे स्वच्छता और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बताया। ‘मन की बात’ सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Read More

रायपुर/राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत निंदनीय कृत्य है, आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान…

Read More

रायपुर/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रदेश में तैयारियाँ जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे हों और हर व्यवस्था उत्कृष्टता का प्रतीक बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव का अवसर है। यह प्रवास प्रदेश की संस्कृति, आत्मगौरव और प्रगति की झलक प्रस्तुत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि हर स्थल पर छत्तीसगढ़ की पहचान और…

Read More

जशपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाया था। यह पर्व समाज में एकता, विश्वास और सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन सृजन और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में कल एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान AICC के पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, बैठक में जिलाध्यक्षों के चयन और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विस्तृत मंथन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

रायपुर/राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज माना स्थित चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होकर शहीद जवानों को नमन किया।दोनों गणमान्य अतिथियों ने शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस जवानों का साहस, पराक्रम और त्याग देश के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का…

Read More

रायपुर/बस्तर में हुए नक्सली सरेंडर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार किया है। कश्यप ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तारीफ के लिए शुक्रिया भूपेश बघेल जी। बस यह स्पष्ट कर देते कि आपकी यह निजी राय है या कांग्रेस का अधिकृत बयान? आपकी पार्टी के प्रवक्ता इसे ‘इवेंट’ कह रहे थे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष असली-नकली नक्सली का सवाल उठा रहे थे। इससे लड़ाई कमजोर पड़ती है। उन्होंने कांग्रेस…

Read More