Author: Editor

जगदलपुर। कभी नक्सलवाद की पहचान बन चुका बस्तर अब शांति की राह पर लौट रहा है। शुक्रवार को बस्तर में इतिहास रच गया, जब 210 हथियारबंद नक्सलियों ने जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 110 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी ने हाथों में संविधान की कॉपी और गुलाब लेकर मुख्यधारा में ‘घर वापसी’ की। गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में हुए इस ‘मेगा सरेंडर’ ने छत्तीसगढ़ के नक्सल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। शाह ने कहा कि “जो आत्मसमर्पण करेंगे उनका स्वागत होगा, लेकिन जो…

Read More

जगदलपुर/छत्तीसगढ़ के नक्सल इतिहास में आज एक बड़ा मोड़ आया है। बस्तर के जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। सरेंडर करने वालों में एक सीसीएम कैडर, डीकेएसजेडसी के 4 कैडर, क्षेत्रीय समिति सदस्य 1, डीवीसीएम स्तर के 21, एसीएम स्तर के 61, पार्टी सदस्य 98 और पीएलजीए के 22 सदस्य तथा 2 आरपीसी सदस्य शामिल हैं। सरकार की पुनर्वास नीति पर भरोसा: CM साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “यह छत्तीसगढ़ और देश दोनों के लिए ऐतिहासिक दिन है।…

Read More

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के पीछे हटने की वजह कांग्रेस की “विश्वास, विकास और सुरक्षा” की नीति है, न कि वर्तमान सरकार के इवेंट्स। दीपक बैज ने कहा कि “हमारी सरकार ने पांच सालों तक बस्तर के विकास के लिए जो काम किए, आज उसी का परिणाम है कि बस्तर में नक्सलवाद सिमट गया है। भाजपा सिर्फ इवेंट कर रही है।” उन्होंने बताया — कांग्रेस सरकार ने दूरस्थ इलाकों तक सड़कें बनाई, जहां पहले राशन तक नहीं पहुंचता था। सुरक्षा बलों और…

Read More

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जगदलपुर में होने वाले नक्सली समर्पण कार्यक्रम को सरकार का “प्रोपोगंडा इवेंट” बताया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नक्सलवाद में कमी का श्रेय मौजूदा सरकार नहीं बल्कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की “विश्वास, विकास और सुरक्षा” की नीति को जाता है। शुक्ला ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान बस्तर में सड़कों, कैंपों, शिक्षा और रोजगार के माध्यम से नक्सलवाद 65 प्रतिशत तक घटा था, और केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2021 में इसे स्वीकार किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बार-बार समर्पण के आंकड़े तो देती है लेकिन…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ की सियासत में दिवाली से पहले पटाखे फूटने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सरकार में कोई एटम बम नहीं, सिर्फ फुस्सी बम हैं।” दीपक बैज ने कहा कि “दिल्ली का रिमोट भी इस सरकार को नहीं फोड़ पा रहा है।” उन्होंने भाजपा नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा कि “श्याम बिहारी मिर्ची पटाखा हैं, जबकि कई नेता टिकली पटाखा की तरह हैं, जो कुछ देर के लिए चमकते हैं और फिर बुझ जाते हैं।” दिवाली के मौके पर दीपक बैज के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने आखिरी दौर में है। लगातार नक्सली संगठन टूट रहे हैं और बड़े कमांडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हाल ही में नक्सली कमांडर सोनू दादा और प्रभाकर समेत कई बड़े नक्सलियों ने हथियार डाल दिए थे। वहीं अब अगले 15 घंटे में जगदलपुर में नक्सलियों का मेगा सरेंडर कार्यक्रम होने जा रहा है। गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि कल जगदलपुर में नक्सलियों का ‘मेगा सरेंडर’ कार्यक्रम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौटेंगे। उन्होंने कहा लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करेंगे। जो…

Read More

रायपुर/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा है कि अदालत और जांच एजेंसी EOW/ACB के बीच आपराधिक सांठगांठ की शिकायत पर अब मामला थोड़ा आगे बढ़ा है। रायपुर की एक अदालत ने EOW/ACB के निदेशक सहित दो अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन ने एक परिवाद दायर करते हुए आरोप लगाया था कि EOW/ACB ने गलत तरीके से CrPC की धारा 164 या BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज करवाकर कथित कोल घोटाले और अन्य मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ झूठे बयान गढ़े हैं। भूपेश बघेल ने…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प अवश्य पूरा होगा और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्ण अंत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और जनता के सहयोग से बस्तर सहित पूरे प्रदेश में अब शांति और विकास की दिशा में ठोस परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सरकार की प्राथमिकता नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति देना और युवाओं को मुख्यधारा से…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर बड़ा फैसला संकेतित हुआ है। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा है कि राज्य सरकार जल्द धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है, जो देश में सबसे सशक्त कानून होगा। शर्मा ने कहा – “चंगाई सभाएं बंद होनी चाहिए। ये लोगों को भ्रमित करने के लिए की जाती हैं। सरकार इस पर कड़ा कदम उठाने जा रही है।” मुख्यमंत्री ने SP को दी चेतावनी – परफॉर्मेंस सुधारने का आखिरी मौका कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Read More

रायपुर/गढ़चिरौली। ‘लाल आतंक’ के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पहली बार नक्सल पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने अपने 60 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनू दादा ने कुछ दिन पहले ही सरकार के समक्ष हथियार डालने की इच्छा जताई थी। इसी दौरान नक्सली गुटों में आंतरिक फूट भी देखने को मिली थी। फिलहाल सरेंडर नक्सलियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। सोनू दादा ने जारी किया था शांति का लेटर पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने हाल ही में एक पत्र जारी कर…

Read More