Author: Editor

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में सुशासन तिहार में हिस्सा लिया और “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 110 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबियां सौंपी। सीएम साय ने कहा कि यह अभियान खेतों तक वैज्ञानिक शोध और तकनीक पहुँचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों से सीधे संपर्क कर उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाईस्कूल भवन, जलापूर्ति…

Read More

रायपुर/नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है।कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड और मोस्ट वॉन्टेड नक्सली लीडर कुंजाम हिड़मा को ओडिशा के कोरापुट से गिरफ्तार किया गया है। हिड़मा की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वो इलाके में गुपचुप मूवमेंट कर रहा था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने AK-47 राइफल समेत कई दस्तावेज और सामान भी बरामद किए हैं। हिड़मा पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कई बड़े नक्सली हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार था और कई बार अपनी पहचान बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को…

Read More

रायपुर/देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत वर्षों से काम कर रहे स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर अब संकट मंडरा रहा है। करीब 750 मितान आज बड़ी संख्या में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले पहुंचे और अपनी समस्याएं रखते हुए ज्ञापन सौंपा। इन कर्मचारियों का कहना है कि एफएचपीएल (FHPL) नामक थर्ड पार्टी कंपनी का टेंडर 30 अप्रैल को समाप्त हो गया और राज्य सरकार ने बिना किसी विकल्प या विस्तार के उसे रद्द कर दिया, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। क्या बोले स्वास्थ्य मितान? ज्ञापन सौंपने पहुंचे एक मितान…

Read More

रायपुर/भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने कड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई धमतरी ज़िले में पार्टी कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद की गई है। कौन-कौन हुए निष्कासित?निष्कासित नेताओं में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं: कार्रवाई का कारण:जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं में विवाद गहराया था। इस दौरान धमतरी स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री साय ने विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक शॉल और नंदी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

Read More

कांकेर/सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकॉप्टर से अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे और वहां के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मिलकर आत्मीय संवाद किया और केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्थानीय फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बच्चों ने मुख्यमंत्री को कविता भी सुनाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट बांटकर प्रोत्साहित किया। बच्चों से अक्षर ज्ञान और आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ…

Read More

कांकेर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और कई मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पक्के मकानों की चाबियां सौंपी गईं। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक “नई दिशा” का विमोचन…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में वीर सावरकर की जयंती पर महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सावरकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि सामाजिक सुधारों और आधुनिक भारत के निर्माण में भी अहम योगदान दिया। सावरकर एक…

Read More

नई दिल्ली/भारत के ऑपरेशन सिंदूर का सरल लेकिन भावनात्मक लोगो दो सैनिकों — लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह — ने डिजाइन किया है। यह लोगो न केवल ऑपरेशन की पहचान बना, बल्कि देश के हर कोने में लोगों के दिलों को छू गया। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम नरसंहार के बाद भारत ने प्रतिशोध स्वरूप सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर सटीक सैन्य हमले किए। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडलों पर एक भावनात्मक पोस्टर साझा किया गया, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के लोगो के…

Read More

रायपुर/बस्तर की सांस्कृतिक मिट्टी से जुड़ी कला और परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया। पंडीराम मंडावी ने पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक विरासत को न सिर्फ सहेजा, बल्कि उसे देश-दुनिया में पहचान दिलाई। उनके कार्यों ने बस्तर की लोककला को नई ऊंचाई दी और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Read More