Author: Editor

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कद बढ़ाते हुए उन्हें आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। देवांगन फिलहाल वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 19 महीनों में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देवांगन ने उद्योग विभाग में कई बड़े सुधार किए। नई औद्योगिक नीति, सिंगल विंडो सिस्टम, 6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर प्लांट सहित करीब 1700 छोटे-बड़े उद्योग स्थापित हो चुके हैं। पिछली सरकार में अटकी उद्योग सब्सिडी की 600 करोड़ से ज्यादा राशि का भुगतान भी कर दिया…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मंत्रालयों का आधिकारिक बंटवारा जारी कर दिया है। शपथ ग्रहण के बाद जारी सूची में कुल 14 मंत्री को अलग-अलग विभाग सौंपे गए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि यह पोर्टफोलियो कार्य-सुव्यवस्था और विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप दिए गए हैं। विभागों का संक्षिप्त आवंटन (आधिकारिक सूची के अनुसार)

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साय मंत्रिमंडल विस्तार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, लेकिन इनमें से कोई भी मुख्यमंत्री की पसंद का नहीं है। बैज ने आरोप लगाया कि एक मंत्री अडानी के दबाव में, दूसरा संघ की पसंद पर और तीसरा विधानसभा चुनाव के दौरान हुई राजनीतिक सौदेबाजी के कारण मंत्री बनाया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में “साय जी की नहीं चली।” कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि अब तक परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले नए कैबिनेट मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंत्री अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता से जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ को विकास एवं सुशासन की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे इंतज़ार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय—20 अगस्त को राजभवन में शपथ। इस दौरान दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Read More

रायपुर/राज्य सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी–कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य में डीए अब 55 प्रतिशत हो गया है, जो केंद्र के बराबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को महंगाई के दबाव से राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। डीए में यह बढ़ोतरी राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधे लाभ पहुंचाएगी। बताया गया है कि डीए वृद्धि के संबंध में वित्त विभाग जल्द ही विस्तृत आदेश/परिपत्र जारी करेगा। इसमें लागू…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहला, राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले 2 किलो चना की खरीदी अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाएगी। यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25% या उससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर होगी। साथ ही, जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। दूसरा…

Read More

रायपुर/राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक बार फिर पत्र लिखकर शहर की बढ़ती समस्याओं पर चिंता जताई है। सांसद ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि सिंचाई कॉलोनी शांति नगर, कृषि उपज मंडी मैदान पंढरी तराई और भैसथान अग्रसेन चौक रायपुर जैसी शासकीय भूमि पर व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स निर्माण करने के बजाय इन्हें ऑक्सीजोन, गार्डन और खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाए। अग्रवाल ने लिखा है कि राजधानी में लगातार जनसंख्या और वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़कें छोटी पड़ गई हैं। शहरवासी प्रदूषण और यातायात जाम की गंभीर समस्या…

Read More

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव-निर्मित भवन के लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से भवन का लोकार्पण सभी विधानसभा सदस्यों के लिए गौरव का दिवस बनेगा।

Read More

कोरबा/प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनता की शिकायतों का शीघ्र निराकरण हो और वार्ड-बस्ती सहित शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। मंत्री देवांगन ने कहा कि सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराना सरकार का संकल्प है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। बैठक में टी.पी.नगर निर्माण प्रक्रिया को गति देने, दूरस्थ बस्तियों तक पेयजल विस्तार योजना लागू करने और सफाई व्यवस्था को और…

Read More