Author: Editor

रायपुर/राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से आज “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धार्मिक विधि-विधान के साथ हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा समाज में सद्भाव,…

Read More

कोरिया/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान कोरिया महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरित कर आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 105 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से परिवारों को धुएं से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षित व स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।वहीं स्व-रोजगार को बढ़ावा देने…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैकुंठपुर निवासी 92 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी डॉ. निर्मल घोष के निवास पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. घोष का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके परिजनों से आत्मीय चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. निर्मल घोष का संघर्ष, राष्ट्रप्रेम और जीवटता आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस आयु में भी उनकी स्मरण शक्ति और ज्ञान अनुकरणीय है और उनसे मिलकर आशीर्वाद प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर डॉ. घोष ने वर्ष…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों। आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है। यदि विद्यार्थियों को डर महसूस हो रहा है, तो यह उनकी जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति गंभीरता का संकेत है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि इस डर को…

Read More

कोरबा: नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन में करीब 3 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इसके तहत 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 28 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे, जहां बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद और पोषण सुविधाएं मिलेंगी। वहीं वार्ड 59 में बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का भूमिपूजन हुआ। दर्रीखार में 9 लाख रुपये की लागत से बने बस स्टॉप यात्री प्रतीक्षालय और साडा कॉलोनी में…

Read More

रायपुर/राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और “मोदी की गारंटी” को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सीएम साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करना हमारा लक्ष्य है और इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हो रही है और जल्द ही किसानों को अंतर राशि दी जाएगी। महिला सशक्तिकरण…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन में राज्य सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें खास फोकस महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प और मुख्यमंत्री के विकसित छत्तीसगढ़ विजन को आधार बनाते हुए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम माना जा…

Read More

कोरबा। महाशिवरात्रि के अवसर पर उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने मोतीसागर बस्ती स्थित मुक्तिधाम में जेसीआई कोरबा द्वारा स्थापित 18 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर अनावरण किया। मंत्री देवांगन ने विभिन्न स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए कई विकास घोषणाएं भी कीं। मानिकपुर में मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, नेहरू नगर कुआं भट्ट में किचन शेड हेतु 5 लाख और बालको क्षेत्र में मंदिर परिसर के लिए 10 लाख की घोषणा की। इसके साथ ही…

Read More

रायगढ़/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकायों में मिले ऐतिहासिक जनादेश के एक वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर है। रायगढ़ प्रवास के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान से भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नगरीय चुनावों में किए गए वादों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, आवास, जल आपूर्ति, सीवरेज और डिजिटल सेवाओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत 2.0, पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री नगरोत्थान…

Read More

रायगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही विकास को मजबूती देता है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और धान बेचने वाले 25 लाख से अधिक किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले उनके खातों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोसमनारा स्थित कर्मा साहू सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बाबा सत्यनारायण धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और…

Read More