Author: Editor

दिल्ली/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। बैठक में राज्य में माओवादी उन्मूलन अभियानों की प्रगति, समग्र विकास योजनाओं और ‘अमृत रजत महोत्सव 2025’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में 33 बड़ी मुठभेड़ों में 445 माओवादी मारे गए हैं, 1554 गिरफ्तार किए गए और 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे…

Read More

रायपुर/राजधानी रायपुर में इस बार भव्य कावड़ यात्रा होने जा रही है। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 3 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों की जानकारी आज उन्होंने प्रेस वार्ता में दी। राजेश मूणत ने कहा कि यह आयोजन किसी दल विशेष का नहीं बल्कि पूरे रायपुर और प्रदेश के सनातन धर्म प्रेमियों की श्रद्धा का पर्व है। कावड़ यात्रा गुढ़ियारी हनुमान मंदिर से शुरू होकर हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक जाएगी, जहां श्रद्धालु 7 नदियों के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा की भव्यता इस बार कई…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में केरल की दो ननों की गिरफ्तारी के मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा हमला बोला है। बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में जो माहौल बनाया है, उससे पूरे देश में छत्तीसगढ़ की छवि खराब हो रही है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि ननों की गिरफ्तारी एक साजिश के तहत की गई है। बैज ने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी बजरंग दल के दबाव में हुई और प्रदेश में इस संगठन के जरिए भय और आतंक…

Read More

दिल्ली/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री की उपस्थिति से इसकी गरिमा और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की विकास योजनाओं, औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और जनकल्याण के क्षेत्रों में हो रही प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने ‘अंजोर विज़न @2047’…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की, जहां बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा देने पर सहमति बनी। यह निर्णय जनजातीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत और युवाओं की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने इसे “छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज और युवा ऊर्जा के सम्मान का प्रतीक” बताया। बैठक में रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड के मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, LNIPE (लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन) के क्षेत्रीय केंद्र और आधुनिक…

Read More

दिल्ली/छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के कई अहम सड़क प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने पर सहमति बनी। बैठक में 7000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ की मंजूरी दी गई है, जिससे प्रदेश में सड़क निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ हुआ है। रायपुर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए चार बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे, जिनका भूमि पूजन जल्द होगा।…

Read More

रायपुर/नक्सल मोर्चे पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब नक्सलियों की फाइनेंसिंग पर लगाम कसने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। रायपुर में आयोजित “प्लान ऑफ एक्शन टू नक्सल” विषय पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में टेरर फंडिंग के हालिया मामलों और जांच के बिंदुओं पर विस्तार से मंथन हुआ। 8 राज्यों के अधिकारी शामिल, ED-NIA के साझा ऑपरेशन पर जोर इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के IG और DIG स्तर के अधिकारी शामिल हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राष्ट्रीय…

Read More

रायपुर/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि “माय फ्रेंड डोलांड ट्रंप” आज भारत को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, और मोदी सरकार इसे चुपचाप देख रही है। भूपेश बघेल ने कहा — “मोदी जी के परम मित्र डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत पर 25% टैरिफ लगाया है और जुर्माना अलग से। यह देश के लिए करारा झटका है।”उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह आज की नीति भारत की वैचारिक…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब यह विवाद सियासी रंग ले चुका है। 29 जुलाई को INDI गठबंधन के सांसद और विधायक रायपुर पहुंचे और दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात की। आज रायपुर में गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें CPI नेता वृंदा करात ने राज्य सरकार और बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए। INDI गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा गया? रायपुर में हुई प्रेस वार्ता में वृंदा करात ने कहा कि: “ननों के साथ छत्तीसगढ़ में जिस तरह का बर्ताव…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता में इन निर्णयों की जानकारी दी। अवैध रेत खनन पर नकेल कसने नए नियम राज्य में अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मंत्रिपरिषद ने ‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025’ को मंजूरी दी है। इसमें क्या खास है: पुराने नियमों (2019 और 2023) को समाप्त कर नया नियम लागू इलेक्ट्रॉनिक नीलामी से…

Read More