- रायपुर में ‘लखपति दीदी संवाद’, सीएम साय बोले – महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़
- ‘अफीम कांड’ पर गरमाई राजनीति, भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला
- कड़ी मेहनत से मिली सफलता: UPSC में 35वीं रैंक पर वैभवी को CM साय की बधाई
- UPSC में छत्तीसगढ़ के युवाओं का जलवा, CM साय ने वीडियो कॉल कर दी शुभकामनाएं
- स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: मंत्री लखन लाल देवांगन ने करोड़ों के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
- 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से होगा मुक्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खराब काम करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री
- जशपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Author: Editor
रायपुर/छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष और बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी पर वेंडर्स ने 3% कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मामला मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच गया है, जहां से जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। क्रेडा से जुड़े वेंडर्स ने भूपेंद्र सवन्नी पर आरोप लगाया है कि वह अपने निजी सहायक वैभव दुबे के जरिए कमीशन की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सहित कई अन्य वेंडर्स ने आरोप लगाया है कि पूरे…
दुर्ग/छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी के मामले ने अब राष्ट्रीय सियासत का रूप ले लिया है। दिल्ली तक पहुंची गूंज के बाद अब प्रदेश में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में INDI गठबंधन के 4 सांसद और केरल के 1 विधायक रायपुर पहुंचे और दुर्ग जेल का दौरा किया, जहां दोनों गिरफ्तार ननों को रखा गया है। गिरफ्तार ननों से मिलने पहुंचे डेलीगेशन को निर्धारित समय पर जेल के भीतर प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे मामला गर्मा गया। डेलीगेशन को दोपहर 12:30 बजे का समय दिया गया था, लेकिन उन्हें तय…
रायपुर/छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी के बाद मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। इंडी गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचा और राज्य सरकार से कार्रवाई पर जवाब मांगा। इस बीच, प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला GRP थाने में दर्ज किया गया है और एफआईआर पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर की गई है। गृह मंत्री ने कहा कि प्राथमिक जांच में एफआईआर दर्ज करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद थे। विजय शर्मा ने बताया कि “जिन…
रायपुर/दुर्ग में नन की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा मामला प्रलोभन देकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है और इस मामले में बाकायदा केस दर्ज किया गया है। जांच भी जारी है और मामला न्यायालय की प्रक्रिया में है। मुख्यमंत्री साय ने साफ किया कि अब न्यायालय अपना काम करेगा और ऐसे मामलों को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। सीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, जहां सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं…
रायपुर/छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हालिया बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है। भूपेश बघेल ने कहा धर्मांतरण को लेकर 2 अगस्त 2006 को ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया था और 3 अगस्त 2006 को यह पारित भी हो चुका है। इसके बाद यह विधेयक राजभवन या राष्ट्रपति भवन में किस स्थिति में है, किसी को जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री को इतना भी होश नहीं है कि धर्मांतरण पर पहले से ही विधेयक पारित है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।”…
रायपुर/FIDE महिला शतरंज विश्व कप-2025 का फाइनल भारत के लिए गौरव और गर्व का क्षण लेकर आया, जब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की दो बेटियाँ – दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी – आमने-सामने रहीं। इस ऐतिहासिक मुकाबले में युवा ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि अनुभवी शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने रनरअप रहते हुए अपनी काबिलियत फिर एक बार साबित की। यह मुकाबला सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच नहीं था, बल्कि यह नए भारत की तस्वीर भी थी – एक ऐसा भारत जहाँ बेटियाँ सपने ही नहीं देखतीं,…
भोरमदेव/सावन के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक तीर्थ बाबा भोरमदेव मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों का आत्मीय स्वागत किया। इस विशेष मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने इसे सौभाग्य और गर्व का क्षण बताया। इस बार पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर…
रायपुर/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) शहर में 7 नए ओवरब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। इन सभी ओवरब्रिज का काम एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। 25 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और हादसों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने उन सड़कों की पहचान की है जहां जाम और दुर्घटनाएं सबसे अधिक होती हैं। इन्हीं स्थानों पर नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। विभाग ने विस्तृत सर्वे के आधार पर स्थानों का चयन…
रायपुर/छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि “कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब मुख्यमंत्री चाहेंगे तब पद भर दिए जाएंगे।” शर्मा ने आगे कहा, “मंत्रिमंडल फिलहाल काम कर रहा है। इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।” डिप्टी सीएम के इस बयान को सियासी हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर ब्रेक लगाने के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से संगठन के कुछ नेताओं और विधायकों की ओर से मंत्रिमंडल में जगह…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में संचार नेटवर्क के विस्तार और ग्रामीण विकास को गति देने संबंधी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी विजन को राज्य में प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से दूर-दराज़ के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र की विकास योजनाएं, मोबाइल…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
