- रायपुर में ‘लखपति दीदी संवाद’, सीएम साय बोले – महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़
- ‘अफीम कांड’ पर गरमाई राजनीति, भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला
- कड़ी मेहनत से मिली सफलता: UPSC में 35वीं रैंक पर वैभवी को CM साय की बधाई
- UPSC में छत्तीसगढ़ के युवाओं का जलवा, CM साय ने वीडियो कॉल कर दी शुभकामनाएं
- स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: मंत्री लखन लाल देवांगन ने करोड़ों के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
- 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से होगा मुक्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खराब काम करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री
- जशपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Author: Editor
रायपुर/छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में बिलासपुर जिले के बिल्हा की महिलाओं के नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा, “बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने मिलकर शहर की तस्वीर बदल डाली।” इस उल्लेख पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बिल्हा की मातृशक्ति का जिक्र किया जाना, छत्तीसगढ़ की स्वच्छता यात्रा में एक प्रेरणादायक…
“‘अडानी संचार मंत्री’ से सवाल और रवि भगत पर निष्कासन की धमकी, भाजपा में लोकतंत्र खत्म? – भूपेश बघेल”
रायपुर/छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर आदिवासी नेताओं को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी से निष्कासित करने की धमकी इसलिए दी जा रही है क्योंकि वे अडानी समूह से जुड़े एक संचार मंत्री से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। बघेल ने कहा, “डीएमएफ और सीएसआर में जो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है, उसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। रवि भगत की विचारधारा भिन्न हो सकती है, लेकिन वह एक मेहनती आदिवासी युवा हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से राजनीति में जगह…
रायपुर/भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कीं। मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉ. कलाम का जीवन हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो विषम परिस्थितियों में भी अपने सपनों को नहीं छोड़ता। मछुआरे के बेटे से राष्ट्रपति बनने तक की उनकी यात्रा बताती है कि ज्ञान, अनुशासन और संकल्प से हर असंभव…
रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक नवा रायपुर के मंत्रालय (मंत्रीपरिषद कक्ष) में होगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, बैठक में चालू खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता, वितरण की निगरानी और संभावित संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा, कई विभागीय प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जाना तय माना जा रहा है। बैठक में कृषि, राजस्व, ग्रामीण विकास और ऊर्जा विभाग से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं। साथ ही वित्तीय मंजूरी और योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित प्रस्तावों पर…
जशपुर/जशपुर जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आए हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। उनके प्रयासों से अब जिले में एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की शुरुआत हो गई है, जिससे स्थानीय छात्रों को रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जशपुर में शुरू हुई एयर एनसीसी स्क्वाड्रन प्रदेश की तीसरी एयर एनसीसी यूनिट, जिसमें 25 छात्र-छात्राएं चयनित मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को एनसीसी बैच लगाकर शुभकामनाएं दीं विंग कमांडर विवेक साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित जशपुर हवाई पट्टी को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में…
जशपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन किया और रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री जिला प्रशासन और रेडक्रॉस की अभिनव पहल है, जिसमें 480 स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम और संपर्क नंबर शामिल हैं। अब ज़रूरतमंद लोग सीधे इन रक्तदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में…
रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उप-राष्ट्रपति पद के लिए छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में तर्क दिया है कि प्रदेश लगातार तीन लोकसभा चुनावों में बीजेपी को पूर्ण समर्थन देता रहा है, बावजूद इसके अब तक राज्य को कोई राष्ट्रीय स्तर की भूमिका नहीं दी गई। दीपक बैज ने पत्र में लिखा कि वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ ने 11 में से औसतन 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी हैं। 2014, 2019 और 2024—तीनों आम चुनावों में प्रदेश की जनता ने बीजेपी को…
रायपुर/छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरी पारंपरिक छवि के साथ पर्व मनाया। अपने निवास पर उन्होंने हल, बैलगाड़ी और कृषि उपकरणों की विधिपूर्वक पूजा की, साथ ही गेड़ी चढ़कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा। हरेली की गरिमा के बीच भावुक हुए भूपेश कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भावुक भी दिखे। उन्होंने अपने संबोधन में बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा— “मेरे बेटे को बिना नोटिस, उसके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया। मैंने…
रायपुर/छत्तीसगढ़ के पहले लोक पर्व हरेली का उल्लास आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सरकारी निवास में देखने लायक था। सुबह से ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली की शुरुआत हुई।अरुण साव ने हल व कृषि औजारों की पूजा कर गौमाता को लोंदी और गुड़ खिलाया। उन्होंने गेड़ी चढ़कर बचपन की यादें भी ताजा कीं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक रोहित साहू और मोतीलाल साहू समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। निवास परिसर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खानपान की झलक चारों ओर दिखी। मेहमानों का स्वागत चौसेला, गुलगुल भजिया, बरा और टमाटर की…
रायपुर/छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पहले पर्व हरेली की पारंपरिक गूंज आज मुख्यमंत्री निवास में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सुनाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस खास मौके पर भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने भाई दिव्य शर्मा के साथ मंत्रोच्चार कर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया, जिसकी भक्ति और स्वरों की पवित्रता ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। पूजन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
