Author: Editor

रायपुर/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन समारोह में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। पूरे देश से पहुंचे 1200 खिलाड़ियों और 300 कोचों का मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किक बॉक्सिंग जैसे खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं, और यह आयोजन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र…

Read More

रायपुर/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर भाजपा ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कोल ब्लॉक आबंटन, पेड़ कटाई और पर्यावरण स्वीकृति से जुड़े कई दस्तावेज जारी किए। कश्यप ने कांग्रेस और भूपेश बघेल को “झूठ की फैक्ट्री” करार देते हुए कहा कि “भूपेश बघेल ने अपने आकाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के संसाधनों की खुली लूट की।” मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल बार-बार झूठ बोलकर खुद को पाक-साफ साबित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दस्तावेज़…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने आज (ईडी) कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 30 मिनट की रही। चैतन्य को ईडी ने हाल ही में गिरफ्तार किया है, जिससे प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और ईडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,”मुझे बेटे से आधे घंटे की मुलाकात की इजाजत मिली। उसके खिलाफ कोई मामला नहीं है। ये सब अडानी के खिलाफ आवाज़ उठाने का नतीजा है। अगर कोई अडानी समूह के खिलाफ बोलेगा,…

Read More

रायपुर।छत्तीसगढ़ में खनिज न्यास निधि (DMF) और CSR फंड के उपयोग को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बार आवाज़ उठाई है खुद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने। उन्होंने सोशल मीडिया पर रायगढ़ विधानसभा में हो रहे फंड खर्च पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। रवि भगत ने तीखा हमला बोलते हुए लिखा–“सरकार का पैसा भी रायगढ़ विधानसभा में ही और DMF, CSR का पैसा भी रायगढ़ विधानसभा में ही खर्च हो… और धर्मजयगढ़, लैलूंगा विधानसभा के लोग सिर्फ रोड एक्सिडेंट में बे मौत मरें, धूल खाएं,…

Read More

रायपुर/ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो जनता के लिए हमेशा परेशानियां खड़ी करती आई है। उन्होंने कहा, “पांच साल तक सरकार में रहे, जनता को गुमराह किया, अब जब जांच हो रही है तो हंगामा मचा रहे हैं। जिन लोगों ने घोटाले किए, वे जेल जा रहे हैं और न जाने आगे कितनों की बारी आएगी।” मुख्यमंत्री साय ने कहा, “ईडी एक केंद्रीय और प्रतिष्ठित जांच एजेंसी है, वह किसी…

Read More

रायपुर/राजीव भवन में आज कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर भाजपा और ईडी की कार्रवाई को लेकर तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी विधायक और पूर्व मंत्री इस प्रेसवार्ता में मौजूद रहे। प्रमुख बातें प्रेसवार्ता से: भूपेश बघेल ने कहा: ईडी की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण और भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। पहले कवासी लखमा, फिर देवेंद्र यादव और अब मेरे बेटे चैतन्य को टारगेट किया गया। चुन-चुनकर विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। ये लड़ाई कांग्रेस की नहीं, छत्तीसगढ़ को बचाने की है। भाजपा छत्तीसगढ़ के संसाधनों को अडानी को सौंपने…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन, न्याय, धर्म और जनकल्याण की मिसाल है। वे केवल इंदौर की महारानी नहीं थीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक चेतना की वाहक थीं। उनका योगदान आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीएम साय रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित उस नाट्य मंचन समारोह में शामिल हुए, जो अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित था। यह कार्यक्रम विश्व मांगल्य सभा द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, बल्कि द्वारका,…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तराशने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और शूटर अभिनव बिंद्रा ने उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान राज्य में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने अभिनव बिंद्रा का पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विशेषकर आदिवासी…

Read More

रायपुर/ईडी की हालिया कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही तीखी आलोचना पर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है, वह अपने संवैधानिक दायरे में काम कर रही है। कांग्रेस का यह कहना कि कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से हो रही है, पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है।” अरुण साव ने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, कांग्रेस तुरंत उसे साजिश करार देती…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी और बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री, विधायक और पार्टी के तमाम प्रमुख नेता मौजूद हैं। बैठक में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ आगामी रणनीति पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है और आरोप लगा रही है कि…

Read More