- रायपुर में ‘लखपति दीदी संवाद’, सीएम साय बोले – महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़
- ‘अफीम कांड’ पर गरमाई राजनीति, भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला
- कड़ी मेहनत से मिली सफलता: UPSC में 35वीं रैंक पर वैभवी को CM साय की बधाई
- UPSC में छत्तीसगढ़ के युवाओं का जलवा, CM साय ने वीडियो कॉल कर दी शुभकामनाएं
- स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: मंत्री लखन लाल देवांगन ने करोड़ों के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
- 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से होगा मुक्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खराब काम करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री
- जशपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Author: Editor
रायपुर/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस कार्रवाई को विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि “भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED…
रायपुर/छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि कर दी है। अब केंद्रीय पूल के लिए चावल खरीदी का लक्ष्य 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार जताते हुए इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह…
रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आज मंत्रिपरिषद की उपसमिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहे।बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त 15 ऐसे मामलों की समीक्षा की गई, जिन्हें राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित माना गया है। सरकार की यह पहल संकेत देती है कि वह राजनीतिक आंदोलनों के दौरान दर्ज मामलों को लेकर गंभीर है और उन्हें निष्पक्ष तरीके से जांचने के पक्ष में है। माना जा…
रायपुर/शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 5 दिन की रिमांड कोर्ट से मिल गई है। ईडी ने कोर्ट में 7 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 5 दिन की रिमांड की मंजूरी दी है। ईडी अब इस दौरान शराब घोटाले से जुड़ी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और नेटवर्किंग से जुड़े सवालों पर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक, रिमांड के पहले दिन ही अधिकारियों ने बघेल से लंबी पूछताछ की तैयारी कर ली है।
रायपुर। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए बोरे बासी आयोजनों की अब जांच होगी। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान इस मुद्दे को उठाया गया, जिस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने जांच की घोषणा की है। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार में हुए ‘बोरे बासी’ आयोजनों को लेकर सत्ता पक्ष ने सवाल खड़े किए। ध्यानाकर्षण के माध्यम से जब यह मुद्दा सदन में उठा, तब मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच के लिए विधायकों की एक समिति गठित की जाएगी, जो कांग्रेस शासनकाल में बोरे बासी…
रायपुर।नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार पर अडानी का दबाव साफ नजर आ रहा है, तभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापा मारा गया और उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया, जबकि आज चैतन्य का जन्मदिन है। महंत ने कहा कि “यह नरेंद्र तंत्र है, लोकतंत्र नहीं। विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लेकिन हम किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “कवासी लखमा को पहले…
रायपुर।प्रदेश में सुबह सियासत उस वक्त गरमा गई,जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर दबिश दी। इस कार्यवाही को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। ED की इस छापेमारी पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा,”ED एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है, वह अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। यह मामला शराब घोटाले से जुड़ा है, जो छत्तीसगढ़ में हुआ था।” गृह मंत्री ने दावा किया कि इस घोटाले की जड़ें अन्य राज्यों तक फैली हैं और वहां तक भी छत्तीसगढ़ की शराब पहुंचाई…
भिलाई/छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है, लेकिन सुबह-सुबह एक बड़ी कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को झकझोर कर रख दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा है। इस कार्रवाई से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि आज विधानसभा में अडानी समूह के तमनार प्रोजेक्ट के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई और जनविरोधी भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे विपक्ष की ओर से जोर-शोर से उठाए जाने थे। लेकिन उससे पहले ही भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश…
नई दिल्ली/स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के राष्ट्रीय परिणामों में राज्य के तीन शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में देश के शीर्ष तीन स्थानों पर जगह बनाई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विजेता निकायों को सम्मानित किया। ये रहे छत्तीसगढ़ के स्वच्छता चैम्पियन बिल्हा : 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर बिलासपुर : 3 से 10 लाख जनसंख्या वर्ग में देश में दूसरा सबसे…
रायपुर/प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की 151 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को विभिन्न जिलों में फील्ड वर्क के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आधुनिक वाहनों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करने में सुविधा होगी और सेवाओं की गति में भी तेजी आएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा, “हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
