- होला मोहल्ला यात्रा के लिए CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, सिख गुरुओं के बलिदान को बताया प्रेरणा
- संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है: CM विष्णुदेव साय
- राज्यपाल रमेन डेका को CM विष्णुदेव साय ने दी जन्मदिन की बधाई, लोकभवन में किया सम्मान
- भजन क्लबिंग में झूमे युवा: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने भक्तों संग खेली फूलों की होली
- काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्यमंत्री साय की सौगात: बिलासपुर के किसानों को करोड़ों की राशि और विकास कार्य
- 5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को मौका: शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत – CM साय
- हिंसा छोड़ लोकतंत्र की ओर कदम: 120 पुनर्वासित युवाओं से CM साय की मुलाकात
Author: Editor
रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 1.20 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ग्रेनाइट फर्श व शेड निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम शेड, शौचालय परिसर और पार्किंग के लिए सीसी सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर…
कोरबा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली बड़ी सौगात मिली है। कोरबा नगर विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को राज्य सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा। लगभग 2.8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना…
जशपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अयोध्या धाम दर्शन योजना, तीर्थ दर्शन योजना, राजिम कुंभ कल्प और शक्ति पीठों के विकास जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने…
रायपुर/धमतरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित जांबाज जवानों की यह क्षति अपूरणीय है। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी…
सरगुजा/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये और सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपये से अधिक के 109 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति, अस्मिता और पर्यटन को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा…
रायपुर/उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से पुलिस प्रक्रिया तेज और आसान हुई है आईसीजेएस के तहत पुलिस, अभियोजन, फॉरेंसिक, जेल और न्यायालय—इन पांचों स्तंभों के एकीकरण में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी है। दुर्ग और बिलासपुर को पायलट मॉडल जिले के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि ई-साक्ष्य, ऑनलाइन एफआईआर, ई-कोर्ट और डिजिटल सिस्टम से जांच और न्याय प्रक्रिया में तेजी आई है। पुलिसकर्मियों के लिए 8 बैंकों से एमओयू कर बिना प्रीमियम सैलरी अकाउंट बीमा सुविधा भी दी गई…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन और नए एजेंडों पर चर्चा के बाद विभिन्न प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु भेजने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। सीएम…
रायपुर/विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया और सभी को रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की थीम “रेडियो और एआई” समय की मांग है। एआई के उपयोग से रेडियो को अधिक सटीक, त्वरित और जनोपयोगी बनाया जा सकता है, जिससे मौसम, कृषि, स्वास्थ्य और आपात सूचनाएं तेजी से लोगों तक पहुंचेंगी। उन्होंने आकाशवाणी को देश का सबसे भरोसेमंद समाचार माध्यम बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह सूचना, शिक्षा…
रायपुर/श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित अटल नगर में श्रम विभाग की दो चरणों में मैराथन समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को कारखानों का नियमित निरीक्षण करने, श्रमिकों के पंजीयन-नवीनीकरण समय पर पूरा करने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक अधिनियम के तहत पंजीकृत श्रमिकों को ईएसआईसी और पीएफ का लाभ सुनिश्चित करने तथा लाइसेंस के अनुरूप श्रमिकों की संख्या का मिलान करने पर भी फोकस करने कहा।…
रायपुर/वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर वन विभाग की उपलब्धियां और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। मंत्री कश्यप ने कहा कि बीते दो वर्षों में विभाग ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ में सघन वनों का विस्तार लगभग 348 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है और सरकार वनों के संरक्षण के साथ-साथ उनके विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 4 करोड़ 20 लाख और 2025 में 2 करोड़ 79 लाख पौधों का रोपण एवं वितरण किया…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
