- स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: मंत्री लखन लाल देवांगन ने करोड़ों के विकास कार्यों की रखी आधारशिला
- 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से होगा मुक्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, खराब काम करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मुख्यमंत्री
- जशपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
- राज्यसभा के लिए फूलों देवी नेताम का नामांकन, कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी
- राज्यसभा के लिए Laxmi Verma ने भरा नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे मौजूद
- जशपुर के लोकतंत्र सेनानी Mahavir Prasad Jain का निधन, मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
- नवा रायपुर में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, राज्य के विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री साय
Author: Editor
रायपुर/देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते किसानों को इस खरीफ सीजन में खाद संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि डीएपी की कमी से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने डीएपी के विकल्प के तौर पर एनपीके और एसएसपी खाद की आपूर्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है। एनपीके (20:20:013) और एनपीके (12:32:13) खाद के वितरण लक्ष्य में 3.10 लाख मेट्रिक टन की वृद्धि की गई है। वहीं एसएसपी खाद के…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है। इसी कड़ी में उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 5,000 से अधिक नए मोबाइल टॉवर लगाए जाएं और फाइबर नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो। सीएम साय ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 के तहत फिलहाल 85 ऑनलाइन सेवाएं चल रही हैं, जिन्हें बढ़ाकर 250 और सेवाओं को भी ऑनलाइन किया जाएगा। इससे लोगों को…
रायपुर/रायपुर ज़िले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक़ 27 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से प्रभावी इस आदेश को तत्काल लागू किया गया है। नई सूची के अनुसार नेवरा, माना, कबीर नगर, गोल बाज़ार, सरस्वती नगर समेत कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इसके पीछे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने की मंशा बताई जा रही है। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इधर वरिष्ठ पुलिस…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 जून 1975 को देश का काला दिन बताते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय लोकतंत्र के लिए लड़ने वालों को बिना वजह जेल में डाला गया। जेलों में किस हाल में रखा गया, उसे शब्दों में बयान करना असंभव है। उन्होंने मीसाबंदियों के दर्द को साझा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को मिलने…
रायपुर/इस बार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर 2025) पर राजधानी रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना का रोमांचक एरोबेटिक डिस्प्ले देखने को मिलेगा। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के प्रदर्शन को हरी झंडी दी है। भारतीय वायुसेना की यह खास टीम राजधानी में आसमान को रंग-बिरंगे करतबों से सजाएगी। यह आयोजन युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति और गर्व का नया उत्साह भरेगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस हमारे लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक है। सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन…
रायपुर/आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की अहम समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कामकाज, कर संग्रहण की स्थिति और कर अपवंचन पर लगाम कसने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जीएसटी और वैट से राज्य को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23,448 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राज्य के कुल कर राजस्व का 38% हिस्सा है। सबसे बड़ी बात – छत्तीसगढ़ ने इस बार 18% की वृद्धि दर के साथ पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री साय ने…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मंत्रालय महानदी भवन में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य सरकार के प्रयासों पर भी चर्चा की। राज्यमंत्री अठावले ने छत्तीसगढ़ सरकार के सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र की…
रायपुर/राज्य में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत सरकार की अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन ने गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। भारत सरकार के राजपत्र में 16 जून 2025 को अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। इसके तहत राज्य में जनगणना संबंधी सभी गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी अब IAS अधिकारी मनोज पिंगुआ संभालेंगे। गौरतलब है कि जनगणना कार्य भारत की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायदों में से एक होती है, जिसके लिए राज्य स्तर पर व्यापक तैयारी जरूरी होती है।
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के मंच से राज्य के औद्योगिक विकास की नई योजनाओं की घोषणा करते हुए वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था से उद्योग स्थापना की सभी स्वीकृतियां एक क्लिक में मिलेंगी और छत्तीसगढ़ देश में इज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी बनेगा। राज्य को अब सेमीकंडक्टर, एआई, फार्मा, डिफेंस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का हब बनाने का रोडमैप तैयार है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में 1 लाख 23 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 20 हजार से ज्यादा…
रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में सुकमा जिले से बौद्धिक भ्रमण पर आए युवाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार हमेशा आपके साथ है। नक्सल प्रभावित इलाकों से राजधानी पहुंचे 95 युवाओं के दल में 77 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत इन युवाओं को राजधानी के विकास कार्यों से रूबरू कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि नक्सली बस्तर के विकास के दुश्मन हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता बस्तर को आगे बढ़ाना है। उन्होंने भरोसा…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
