Author: Editor

रायपुर/सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों के दल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और सरकार इसे सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित व विकसित बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश का 44% हिस्सा वन क्षेत्र है और वनोपज आधारित गतिविधियों से जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण की बढ़ी दर, चरण पादुका योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और नक्सल पुनर्वास नीति की जानकारी भी दी। साय ने…

Read More

रायपुर/दिल्ली में छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों के 286 से अधिक नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एक दिन के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति और कार्यशैली सुधार पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे।बताया गया कि आने वाले समय में जिलाध्यक्षों को 10 दिन का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 31 मार्च से पहले बनेगी प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 31 मार्च से पहले ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले विधानसभा के अष्टम सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दी, साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के मसौदे का अनुमोदन किया। बैठक का सबसे बड़ा फैसला किसानों को लेकर रहा। सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने का निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा भूमि गाइडलाइन दरों के पुनर्मूल्यांकन और रियायत के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिलेगी, साथ ही आम नागरिकों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन करते समय इस…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में प्रदेशभर में कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें रायपुर में 1,316 जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष आशीर्वाद दिया। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव का उत्सव बताते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मान और भरोसे से जोड़ती है। कार्यक्रम के दौरान कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी शुभारंभ…

Read More

जगदलपुर/केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोमवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस…

Read More

कोरबा/कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को मुड़ापार हेलीपेड क्षेत्र में मथुरा माली मरार पटेल समाज को 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात दी। नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री और महापौर ने समाज के पदाधिकारियों के साथ मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं शहर की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी समाजों…

Read More

रायपुर/वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। बैठक में LWE प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा बलों की तैनाती, तकनीकी संसाधनों के उपयोग और विकास कार्यों को तेज…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार, 7 फरवरी को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी स्थित कावेरी इंडस्ट्री की ऑयल फैक्ट्री में दोपहर के समय अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर तक आसमान में दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री से अचानक आग की तेज लपटें उठती दिखीं, जिसके बाद काले धुएं का घना गुबार छा गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री के भीतर ब्लास्ट जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। फैक्ट्री में ऑयल, डामर, केमिकल…

Read More

जगदलपुर/राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘जय जोहार’ कहकर जनता का अभिवादन किया और कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति की भव्यता का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और आदिवासी कला, संस्कृति, व्यंजन और परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर आकर उन्हें अपने घर जैसा महसूस होता है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बस्तर के विकास, शांति बहाली और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने शिक्षा, एकलव्य विद्यालय, नियद नेल्लानार योजना…

Read More