Author: Editor

रायपुर/तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं की ओर से नक्सलियों के साथ शांति वार्ता की पहल पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “जो लोग बस्तर के दुख में कभी शामिल नहीं हुए, अब अगर नक्सलियों से वार्ता की बात कर रहे हैं, तो उस पर संशय स्वाभाविक है।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि – बस्तर में जब बस्तियां जलाई गईं, निर्दोष लोगों और जनप्रतिनिधियों की हत्या हुई, तब ये नेता कहीं नजर नहीं आए। इन घटनाओं पर उन्होंने कभी कुछ नहीं…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पार्टी इस फैसले के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 10463 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है, जो शिक्षा विरोधी कदम है। आंदोलन की रूपरेखा इस प्रकार है: 5, 6 और 7 जून को प्रदेश के सभी ज़िलों में कांग्रेस नेता प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे और सरकार के फैसले का विरोध दर्ज कराएंगे। 9, 10 और 11 जून को ब्लॉक स्तर पर बीईओ (BEO) कार्यालयों…

Read More

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामने प्रभु श्रीराम का भजन गा रहे हैं। मंत्री वर्मा ने श्री राम धुन जैसे भक्ति गीत को पूरी श्रद्धा और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया। सामने बैठे धीरेंद्र शास्त्री भी भजन सुनकर मुस्कुराते रहे और भाव-विभोर दिखाई दिए।

Read More

नई दिल्ली/देश में कोविड के सक्रिय मामले बढ़कर 3,961 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में चार मौतें दर्ज़ की गई हैं दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल से एक-एक। इस साल अब तक 32 लोगों की मौत कोविड से हो चुकी है।। विशेषज्ञों के मुताबिक, नए सबवैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 संक्रमण बढ़ा रहे हैं, लेकिन लक्षण गंभीर नहीं हैं और अस्पतालों पर कोई बोझ नहीं है।। राज्यों की स्थिति: दिल्ली: 47 नए केस, सक्रिय मरीज – 484 केरल: सक्रिय मरीज – 1,435 महाराष्ट्र: 21 नए केस, सक्रिय मरीज – 506 बंगाल: 44 नए केस, सक्रिय मरीज – 331 स्वास्थ्य मंत्रालय…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए एक और खुशखबरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना के तहत अब एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया है कि जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे वे महिलाएं भी इसका लाभ ले सकेंगी जो पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं। महतारी वंदन योजना साय सरकार की उन प्राथमिक योजनाओं में रही है, जिसे सत्ता में आते ही लागू किया गया। इस योजना के ज़रिए प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक…

Read More

बिलासपुर/बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज बिलासपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है।” इसी को लेकर वे छत्तीसगढ़ में जल्द पदयात्रा करेंगे और जशपुर में कथा करेंगे। उन्होंने कहा कि “जशपुर में एशिया का सबसे बड़ा चर्च है, उसी के सामने कथा होगी।” शास्त्री ने बताया कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक भी पदयात्रा करेंगे।छत्तीसगढ़ को “प्रभु श्रीराम का ननिहाल” बताते हुए उन्होंने प्रदेश की सराहना की। बस्तर में माओवाद के खिलाफ अभियान को लेकर सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Read More

रायपुर/राज्य के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों की सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को नियमित रूप से खाद का भंडारण और वितरण करना होगा, ताकि किसानों को भटकना न पड़े। मंत्री कश्यप ने डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उर्वरकों की कालाबाज़ारी या अधिक मूल्य वसूली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मंत्री चिराग पासवान का शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा— “आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी से सौजन्य मुलाकात हुई। इस अवसर पर उनका शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।”

Read More

जगदलपुर/पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक अरविंद नेताम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनजातीय समाज के बीच वैचारिक संवाद की जरूरत पर जोर दिया है। नेताम का कहना है कि जनजातीय समाज की भलाई के लिए विचारों का आदान-प्रदान समय की मांग है। 83 वर्षीय अरविंद नेताम ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि आरएसएस देश का सबसे बड़ा वैचारिक संगठन है, जो धर्म, संस्कृति और समाज के संरक्षण के जरिए राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ जनजातीय समाज के लिए ‘वनवासी कल्याण आश्रम’ जैसे कई प्रकल्प चला…

Read More

कोंडागांव/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में दुधारू पशु प्रदाय योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। योजना की शुरुआत जनजातीय समुदाय की महिला हितग्राहियों को स्वावलंबन से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर 8 चयनित हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरित किए गए। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की सहायता से छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित द्वारा डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 6 जिलों — जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में लागू की जा रही है। योजना के तहत कुल 325 अनुसूचित…

Read More