Author: Editor

कोंडागांव/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के ऐतिहासिक भोंगापाल स्थित चैत्य में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजन कार्यक्रम बोधगया से पधारे बौद्ध साधु भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद और भंते डीन वियतनाम की अगुवाई में संपन्न हुआ। बुद्धम शरणं गच्छामि मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजा संपन्न की गई। उल्लेखनीय है कि भोंगापाल स्थित यह चैत्य छठवीं शताब्दी का ऐतिहासिक स्थल है, जहां भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा…

Read More

रायपुर/Nagpur: छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की मुहिम को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का समर्थन मिला है। नागपुर में हुई मुलाकात के दौरान उपाध्याय ने गडकरी को नियमों का हवाला देते हुए बताया कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं होने चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह नियम खुलेआम टूट रहा है। गडकरी ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा को जल्द बंद करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य टोल प्लाज़ा की स्थिति की भी जानकारी मंगाकर कार्रवाई की बात कही। विकास…

Read More

रायपुर/राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीती रात यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के साथ गाली-गलौच और अश्लील टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने बॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब छात्र हॉस्टल के बाहर आकर छात्राओं को गालियां देने लगे और अश्लील कमेंट्स करने लगे। यही नहीं, छात्राओं ने आरोप लगाया है कि खिड़कियों से झांककर उन्हें गंदे इशारे भी किए गए। छात्राओं…

Read More

रायपुर/स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर ने मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन और मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स के व्यवसाय स्थलों पर जांच की। दोनों फर्मों के टर्नओवर करोड़ों में थे, लेकिन कर भुगतान नगण्य पाया गया। बंसल ट्रेडिंग के मामले में वर्ष 2017-18 से 2024-25 तक करीब 158 करोड़ रुपये का टर्नओवर था, पर कर भुगतान शून्य था। ई-वे बिल जांच में माल खरीदी और सप्लाई में भारी अंतर मिला, जिससे कर चोरी का पता चला। व्यवसायी ने स्वेच्छा से 40 लाख रुपये का कर भुगतान करने की बात कही, लेकिन दस्तावेज नहीं दिए। लक्ष्मी ट्रेडर्स के मामले में 96 करोड़ रुपये के टर्नओवर…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षकों की चरणबद्ध भर्ती का फैसला किया है। पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विभागीय तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही राज्य में शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण भी किया जा रहा है। जिन स्कूलों में छात्र कम हैं और शिक्षक ज्यादा, वहां से शिक्षकों को हटाकर जरूरतमंद स्कूलों में भेजा जा रहा है। राज्य में 212 प्राथमिक और 48 पूर्व माध्यमिक स्कूल अब भी शिक्षक विहीन हैं, जबकि 7,000 से ज्यादा स्कूलों में केवल एक शिक्षक कार्यरत है। वहीं कुछ स्कूल ऐसे…

Read More

रायपुर/धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन डॉक्युमेंट को अमल में लाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यह डॉक्युमेंट स्पष्ट दिशा और लक्ष्य तय करता है, जिसे ज़मीनी हकीकत में बदलने की ज़िम्मेदारी अधिकारियों की है। मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल की तैयारी तेज़ करने, किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और राजस्व मामलों में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देरी से न्याय मिलना, न्याय न मिलने के बराबर है। फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर भी फोकसउन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा, पीएम आवास और जल जीवन मिशन जैसी…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों के बंद होने की अफवाहें पूरी तरह गलत है,विभाग ने बताया कि 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन किया जाएगा, जबकि 10,297 स्कूल पहले की तरह संचालित रहेंगे।। समायोजन किन स्कूलों का? ग्रामीण इलाकों के 133 स्कूलों में छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किमी के भीतर दूसरा स्कूल मौजूद है। शहरी क्षेत्र के 33 स्कूलों में छात्र संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के भीतर दूसरा स्कूल है। इन स्कूलों को पास के बेहतर स्कूलों के साथ…

Read More

धमतरी/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को धमतरी में आयोजित समाधान शिविर में जनता से सीधा संवाद किया और 54 दिवसीय ‘सुशासन तिहार’ के समापन की घोषणा की,बारिश के बीच कमल के हार पहनाकर लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले को 213 करोड़ रुपए की सौगात दी, जिसमें हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक ऑडिटोरियम और तीन प्रमुख फोरलेन सड़कों के निर्माण की घोषणाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में 40 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 95% मामलों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “सुशासन का मतलब है जनता…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलवाद पर कांग्रेस के रुख को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तीखे सवाल के अंदाज़ में कहा – क्या नक्सलियों को ऐसे ही छोड़ दिया जाए? क्या कांग्रेस यही चाहती है?” डिप्टी सीएम ने कहा कि बस्तर में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां 30 साल के युवाओं ने कभी टीवी नहीं देखा। वहीं दूसरी ओर, शहरी इलाकों में बच्चे 2 महीने की उम्र में ही मोबाइल से परिचित हो जाते हैं।”यह फर्क केवल विकास का नहीं, सोच और नीति का भी है,” विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…

Read More

रायपुर/राजधानी के मौदहापारा थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने थाने के अंदर ही गले पर ब्लेड से वार कर खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया, जिससे समय रहते उसकी जान बच गई। हालांकि ब्लेड के वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब साढ़े सात बजे 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक मौदहापारा थाने पहुंचा। वह सीधे दिवस अधिकारी के कक्ष में गया और वहां…

Read More