- होला मोहल्ला यात्रा के लिए CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, सिख गुरुओं के बलिदान को बताया प्रेरणा
- संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है: CM विष्णुदेव साय
- राज्यपाल रमेन डेका को CM विष्णुदेव साय ने दी जन्मदिन की बधाई, लोकभवन में किया सम्मान
- भजन क्लबिंग में झूमे युवा: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने भक्तों संग खेली फूलों की होली
- काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्यमंत्री साय की सौगात: बिलासपुर के किसानों को करोड़ों की राशि और विकास कार्य
- 5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को मौका: शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत – CM साय
- हिंसा छोड़ लोकतंत्र की ओर कदम: 120 पुनर्वासित युवाओं से CM साय की मुलाकात
Author: Editor
बीजापुर/कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गलगम पहुंचे और सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की। हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य घोषित किया और जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की। साथ ही बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना की स्थानीय लोगों से जुड़ाव में अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री के साथ…
रायपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ से हज यात्रा पर जाने वाले 659 हाजियों को बुधवार को रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हज किट वितरित की गई। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हाजियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया और उन्हें हज यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित और सफल हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
रायपुर/कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में हाल ही में चला सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के गढ़ को हिला गया है। सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया—जिनमें संगठन के ऊपरी स्तर के कैडर भी शामिल थे। अब इस सैन्य जीत को स्थायी शांति में बदलने के मिशन पर हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। आज वो बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर स्थित गलगम कैंप पहुंचेंगे—जहां वो जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाम को बीजापुर में सुरक्षा समीक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों की भी समीक्षा बैठक होगी—शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और रोजगार जैसे अहम…
रायपुर/बस्तर। बस्तर के नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने फिर से जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और गुणवत्ताहीन सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत उन्हें मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साव ने जांच कमेटी गठित कर दी है। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा —”माओवाद और भ्रष्टाचारवाद, दोनों का समूल नाश निश्चित है विष्णु के सुशासन में।”साथ ही उन्होंने यह भी लिखा —”विकास भी होगा सांय-सांय, कार्रवाई भी होगी सांय-सांय!” अरुण साव…
रायपुर/21 अप्रैल 2025… देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन…छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चला ये ऑपरेशन 21 दिनों तक चला और खत्म हुआ 31 कुख्यात नक्सलियों के खात्मे के साथ। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की साझा कार्रवाई में PLGA बटालियन, CRC कंपनी और तेलंगाना स्टेट कमेटी जैसे बड़े नक्सली संगठनों को करारा झटका दिया गया। बीजापुर में डीजीपी अरुण देव गौतम और सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने इस कामयाबी की जानकारी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस ऑपरेशन की सफलता पर देश भर से प्रतिक्रियाएं आईं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट…
रायपुर/राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, संस्कृति और उद्योग क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम घोषणाएं की गईं। सरकारी स्कूलों में “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू होगा, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता सुधरेगी और पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ेगी। कलाकारों की पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपये महीना कर दी गई, जिससे 162 कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा। औद्योगिक भूमि आबंटन नियमों में संशोधन किया गया है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी। नई औद्योगिक नीति 2024-30 को मंजूरी, युवाओं को रोजगार,…
रायपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही बदलाव की चर्चाओं के बीच एक पत्र ने राजनीति में हलचल मचा दी है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ उनकी पदयात्रा की सराहना की है। राहुल गांधी ने न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पदयात्रा का सिलसिला जारी रखने का संदेश भी दिया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर अटकलें तेज हैं। कभी टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा होती है, तो कभी…
रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जिन पर मुहर लगने की संभावना है। साथ ही, बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर भी चर्चा होगी। इस बैठक के फैसलों पर राज्य की जनता और राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं।
रायपुर/भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है।इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा आज से पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ रायपुर के मरीन ड्राइव से आज शाम 5 बजे होगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, और हजारों की संख्या में आम लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है—देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश देना।
रायपुर/छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा अब सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि राज्य की पहचान बनने जा रही है। नवा रायपुर में 51 एकड़ में बन रहा भव्य विधानसभा भवन अपने अंतिम चरण में है। 95 फीसदी से ज़्यादा काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक कर प्रगति की समीक्षा की और निर्माण को हर हाल में सितंबर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। तीन प्रमुख विंग्स—सचिवालय, सदन और सेंट्रल हॉल वाले इस परिसर में आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण का खास ध्यान रखा गया है। सोलर पैनल, फायर फाइटिंग…
News
- देश
- छत्तीसगढ़
- मध्यप्रदेश
- विशेष
- व्यापार
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
