Author: Editor

रायपुर/वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026–27 को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करते हुए राज्य में रोजगार, निवेश और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेगा। मंत्री देवांगन ने कहा कि औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन के लिए बजट में किए गए 2 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से छत्तीसगढ़ में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026–27 जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए देश को आर्थिक विकास की नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री साय ने आज कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला केंद्रीय बजट है, जो सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि और ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग तथा रोजगार सृजन को गति देगा। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ, अधिक अवसर और मजबूत आधारभूत संरचना मिलेगी, तब…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान कोंडागांव–नारायणपुर के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जाए, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बस्तर के विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। एनएच-130डी कोंडागांव से नारायणपुर और कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक जुड़ेगा, जिससे बस्तर को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से सीधा संपर्क मिलेगा। इस सड़क के बनने से व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

रायपुर/केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रोजगार और स्वावलंबी ग्राम पंचायत बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन से गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी, जिसके लिए बजट में डेढ़ गुना बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तेज़ी से हो रहे आवास निर्माण को देश के लिए रोल मॉडल बताया। साथ ही मोर गांव मोर पानी महाअभियान को जल संरक्षण में अहम बताया। शिवराज सिंह चौहान ने बस्तर संभाग में लंबित विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष रणनीति…

Read More

नारायणपुर/छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और सीमांत जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बस सेवा अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है।नारायणपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुरूसनार से लगभग 4 किलोमीटर तक ग्रामीणों के साथ बस में यात्रा कर इस योजना की उपयोगिता और जनोन्मुखी सोच को प्रत्यक्ष रूप से रेखांकित किया। मुख्यमंत्री का आम यात्रियों के साथ बस में सफर करना न केवल योजना की विश्वसनीयता को दर्शाता है, बल्कि नक्सल प्रभावित इलाकों में शासन के भरोसे और पहुंच का मजबूत संदेश भी देता है। यात्रा के दौरान…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बल पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। सत्याग्रह के माध्यम से उन्होंने देश को यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और नैतिक साहस से हर चुनौती पर विजय पाई जा सकती है। गांधी जी के विचार आज भी समाज को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं…

Read More

नारायणपुर/नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गढ़बेंगाल स्थित आधुनिक घोटुल का भ्रमण कर बस्तर की समृद्ध आदिवासी परंपरा और लोक-संस्कृति के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पारंपरिक मांदर की थाप और ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत के बीच मुख्यमंत्री स्वयं लोक-रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने घोटुल की अनूठी स्थापत्य कला का अवलोकन करते हुए कहा कि घोटुल आदिवासी समाज के लिए सदियों से शिक्षा और संस्कार का केंद्र रहा है। चेंदरू पार्क के समीप निर्मित यह आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ देश-दुनिया के पर्यटकों को बस्तर की जीवनशैली, संस्कृति…

Read More

रायपुर/ग्रामीण विकास, आवास और बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने रफ्तार और परिणाम—दोनों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में प्रतिदिन सबसे अधिक आवास निर्माण करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ बन गया है। यह बात उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में शासन को मजबूत बनाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश में ग्राम सचिवालयों को दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के बाद…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 खेल विधाओं में करीब 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जो सरगुजा अंचल के युवाओं के उत्साह और खेल भावना को दर्शाता है। प्रतियोगिताएं विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित होंगी। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को राज्य की प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे…

Read More

कोरबा/नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 में 2 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण और वार्ड क्रमांक 58 स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक में 38 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन गुरुवार को उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत द्वारा किया गया। निगम द्वारा पी.एम.ए.वाई. साइट से लाटा तालाब तक नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सरदार पटेल चौक के सौंदर्यीकरण से शहर के प्रमुख…

Read More