Author: Editor

कोरबा/कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने जनहित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर स्याहीमुड़ी मार्ग को मौके पर ही खुलवाया। यह मार्ग उत्पादन कंपनी द्वारा पिछले करीब एक पखवाड़े से बंद कर दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बस्तीवासियों ने हाल ही में मंत्री देवांगन से मुलाकात कर बंद मार्ग को खुलवाने की मांग रखी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री बुधवार को स्वयं मौके पर पहुंचे और उत्पादन कंपनी के मुख्य अभियंता व अन्य…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आज इसका विधिवत विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस विभाग से जुड़े 255 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान 8 नए साइबर थानों, पुलिस आवासीय भवनों, नवीन थाना भवनों, चौकी, ट्रांजिट हॉस्टल और एसडीओपी कार्यालयों की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे वे अपने दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए…

Read More

रायपुर/राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली,…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने फिल्म ‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता न केवल आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं, बल्कि आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में गौ-संवर्धन को लेकर निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी…

Read More

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास, ग्रामीण आजीविका और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता पर विचार साझा किए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह…

Read More

कोरबा/कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हालिया बयान ने पार्टी के भीतर एक बार फिर आंतरिक मतभेदों की चर्चा तेज कर दी है। एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, लेकिन कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से असहमति रखते थे। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। इंटरव्यू के दौरान जयसिंह अग्रवाल से…

Read More

कोरबा/प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 20 जनवरी, मंगलवार को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार रुपए की लागत से होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन दोपहर 2 बजे दर्री जोन के फर्टिलाइजर बस्ती पहुंचेंगे। यहां वे वार्ड क्रमांक 51, 59 और 60 अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के नवीन भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में डांडपारा, स्याहीमुड़ी, नीलगिरी…

Read More

कोरबा/नगर पालिक निगम कोरबा के रविशंकरनगर जोन अंतर्गत विभिन्न वार्डों को आज 3 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उद्योग मंत्री और महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को जल्द लाभ मिल सके। इन प्रमुख कार्यों का हुआ भूमिपूजन वार्ड क्रमांक 34 में दादर रोड…

Read More

कोरबा/छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा जिला कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने की। डीडीएम रोड स्थित राठौर क्षत्रिय समाज भवन में आयोजित इस समारोह में मंत्री देवांगन ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयघोष के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया। उन्होंने राठौर क्षत्रिय समाज की एकजुटता, संगठन क्षमता और सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज प्रदेश के…

Read More