रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के एक जिले की चार विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि यही भरोसा अब पश्चिम बंगाल में भी दिखाई देगा और इस बार एनडीए वहां सरकार बनाने में सफल होगा।
सीएम साय के इस बयान को पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की रणनीति और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी इस बार राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

