दंतेवाड़ा/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में बस्तर पंडुम 2026 के लोगो और थीम गीत का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का जीवंत उत्सव है, जो अब विश्व-स्तरीय पहचान की ओर बढ़ रहा है।
इस वर्ष बस्तर पंडुम 10 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रतियोगिताओं की विधाएँ 7 से बढ़ाकर 12 की गई हैं, जिनमें नृत्य, गीत, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य और वन-औषधि शामिल हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

