रायपुर/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में राज्य का 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही सियासत गरमा गई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला।
भूपेश बघेल ने बजट को “अज्ञान और दुर्गति का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति, उद्योग और व्यापार—किसी भी वर्ग के लिए ठोस प्रावधान नहीं हैं। उन्होंने धान खरीदी और लंबा, नीरस बजट भाषण को लेकर भी सवाल उठाए।

