रायपुर/आपातकाल की 50वीं बरसी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने 1975 में संविधान की रक्षा के लिए जेल की यातनाएं सहीं। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को देश पर जबरन आपातकाल थोपा गया था, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सबसे बड़ा आघात था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025’ पारित किया है। यह विधेयक उन सभी सेनानियों के योगदान को मान्यता देता है जिन्होंने आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।