रायपुर/छत्तीसगढ़ ने मातृ स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Vishnu Deo Sai ने बताया कि Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के क्रियान्वयन में बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान का रिकॉर्ड दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि उनके समर्पित प्रयासों से प्रदेश की लाखों गर्भवती माताओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंच रहा है, जिससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत हो रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। राज्य सरकार मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व और बेहतर पोषण सुनिश्चित किया जा रहा है

