रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बल पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। सत्याग्रह के माध्यम से उन्होंने देश को यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और नैतिक साहस से हर चुनौती पर विजय पाई जा सकती है। गांधी जी के विचार आज भी समाज को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं राम गर्ग भी उपस्थित

