रायपुर/Vishnu Deo Sai ने प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के सामने आए मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख ने राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर सर्वे कर जांच रिपोर्ट भेजने और जिले में अफीम की खेती नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

