रायपुर/जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में लोगों के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना बताया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

