रायपुर/केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रोजगार और स्वावलंबी ग्राम पंचायत बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन से गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी, जिसके लिए बजट में डेढ़ गुना बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तेज़ी से हो रहे आवास निर्माण को देश के लिए रोल मॉडल बताया। साथ ही मोर गांव मोर पानी महाअभियान को जल संरक्षण में अहम बताया।
शिवराज सिंह चौहान ने बस्तर संभाग में लंबित विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए और कहा कि बस्तर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।
बैठक में बताया गया कि राज्य में अब तक 17.60 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं और दो वर्षों में 8.41 लाख नए मकान बने हैं, जो देश में सर्वाधिक है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

