रायगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही विकास को मजबूती देता है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और धान बेचने वाले 25 लाख से अधिक किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले उनके खातों में दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कोसमनारा स्थित कर्मा साहू सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बाबा सत्यनारायण धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान किया गया और कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

