रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में सरगुजा ओलंपिक 2026 के लोगो और शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 खेल विधाओं में करीब 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जो सरगुजा अंचल के युवाओं के उत्साह और खेल भावना को दर्शाता है। प्रतियोगिताएं विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित होंगी।
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को राज्य की प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश और यूथ आइकॉन के रूप में पहचान मिलेगी।सरगुजा ओलंपिक का लोगो क्षेत्र की प्राकृतिक-सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है, जबकि शुभंकर गजरु शक्ति, एकता और खेल भावना का प्रतीक है।

