रायगढ़/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकायों में मिले ऐतिहासिक जनादेश के एक वर्ष पूरे होने पर कहा कि यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर है। रायगढ़ प्रवास के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान से भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नगरीय चुनावों में किए गए वादों को तेजी से धरातल पर उतार रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, आवास, जल आपूर्ति, सीवरेज और डिजिटल सेवाओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत 2.0, पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के जरिए शहरों का विकास तेज हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और राज्य सरकार शहरों को आधुनिक, सुविधायुक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

