*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल*
*‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री*
*प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता*
*मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया*
मुख्यमंत्री रायपुर में आज पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की मूल भावना के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रिएम्बल वाल पर अपने हस्ताक्षर किए उल्लेखनीय है कि ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था…..
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मऊ में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र को एक समावेशी और शक्तिशाली संविधान दिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके….. साथ ही संविधान दिवस की घोषणा कर देशवासियों को संविधान के प्रति समर्पण का संदेश दिया है…..
Trending
- होला मोहल्ला यात्रा के लिए CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, सिख गुरुओं के बलिदान को बताया प्रेरणा
- संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है: CM विष्णुदेव साय
- राज्यपाल रमेन डेका को CM विष्णुदेव साय ने दी जन्मदिन की बधाई, लोकभवन में किया सम्मान
- भजन क्लबिंग में झूमे युवा: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने भक्तों संग खेली फूलों की होली
- काकीनाडा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्यमंत्री साय की सौगात: बिलासपुर के किसानों को करोड़ों की राशि और विकास कार्य
- 5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को मौका: शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत – CM साय
- हिंसा छोड़ लोकतंत्र की ओर कदम: 120 पुनर्वासित युवाओं से CM साय की मुलाकात

