रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर भी मुख्यमंत्री साय छाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि X पर #लोकप्रिय_मुख्यमंत्री हैशटैग के साथ उनका नाम नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके कार्यों और योजनाओं की सराहना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ट्रेंडिंग हैशटैग पर उनके कार्यकाल से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और उपलब्धियां भी साझा की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा कि साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति मिली है और उनके कामों का लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

