रायपुर/Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि यह उपलब्धि भारत के आत्मनिर्भर अंतरिक्ष कार्यक्रम और गगनयान मिशन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने लिखा कि शुभांशु शुक्ला ने करोड़ों युवाओं को नए सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी है।।