रायपुर/Vishnu Deo Sai ने SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की दुखद घटनाएं पूरे देश को झकझोर देती हैं और पीड़ित परिवारों का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।उन्होंने भगवान Jagannath से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।

