रायपुर/महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि सावरकर भारत की अखंडता के प्रबल पक्षधर थे और उन्होंने “एक राष्ट्र–एक संस्कृति” के विचार को जीवनभर आत्मसात किया। उन्होंने कहा कि काला पानी जैसी अमानवीय यातनाओं के बीच भी सावरकर का संकल्प कभी नहीं डिगा।
साय ने कहा कि कारागार की दीवारों पर काव्य रचकर सावरकर ने यह सिद्ध किया कि विचारों को कैद नहीं किया जा सकता। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अमर गाथा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर के आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

