रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।

