बंगाल/पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।
इन नामांकन कार्यक्रमों में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग का समर्थन भाजपा के साथ दिखाई दे रहा है, जो स्पष्ट संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब वर्तमान सरकार से मुक्त होकर एक नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से राज्य में विकास बाधित रहा है और अब जनता इसका जवाब वोट के जरिए देने वाली है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समर्थन में भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गया है।

