रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 1.20 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ग्रेनाइट फर्श व शेड निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम शेड, शौचालय परिसर और पार्किंग के लिए सीसी सड़क शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी।

