रायपुर/छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पूरा प्रदेश उत्सव के रंग में सराबोर है। राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिलों तक रजत जयंती महोत्सव का उल्लास दिख रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक नया अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में मुख्यमंत्री बाइकर लुक में नजर आ रहे हैं — रेड शर्ट, स्टाइलिश गॉगल और दमदार बाइक पर सवार। सीएम का यह जोशिला अंदाज़ युवाओं को खूब भा रहा है। कई यूज़र्स ने कमेंट कर लिखा, “युवा सीएम का नया स्टाइल शानदार है” तो कुछ ने इसे “रजत जयंती का सबसे अलग अंदाज़” बताया।
मुख्यमंत्री के इस बाइकर लुक ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है बल्कि छत्तीसगढ़ महोत्सव के माहौल में एक नई ऊर्जा भी भर दी है।

