रायपुर/छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सल खात्मे की तय डेडलाइन से पहले टॉप नक्सल कमांडर पापा राव आत्मसमर्पण करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पापा राव अपने 12 साथियों के साथ सुरक्षाबलों के सामने हथियार डालेगा।
सूत्रों की मानें तो सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सख्त कार्रवाई के चलते पापा राव ने यह फैसला लिया है। बस्तर में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बीच इस सरेंडर को बेहद अहम माना जा रहा है।
CM साय का बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संभावित सरेंडर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के चलते देश में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज हुआ है।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन अब बेहद करीब है और ऐसे में पापा राव जैसे बड़े कमांडर का सरेंडर करना अभियान की सफलता को दर्शाता है।
लगातार टूट रही नक्सल नेटवर्क की कमर
सीएम साय ने यह भी बताया कि राज्य में पहले ही कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क कमजोर पड़ता जा रहा है।बस्तर में बढ़ती सख्ती और ऑपरेशन के चलते नक्सलियों के सामने अब सरेंडर ही एक बड़ा विकल्प बनता जा रहा है।

