रायपुर/रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के 15 सदस्यीय सैन्य एवं सिविल अधिकारियों के अध्ययन दल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद अब खत्म होने की ओर है, जिससे विकास को गति मिली है।

दल के प्रमुख एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी समेत विदेशी अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विशेषताओं की सराहना करते हुए राज्य प्रवास को “अद्भुत और यादगार” बताया।
मुख्यमंत्री ने राज्य की खनिज संपदा, ऊर्जा उत्पादन, कृषि नीतियों और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। वहीं अधिकारियों ने बस्तर क्षेत्र की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की भी सराहना की।

