रायपुर/धमतरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित जांबाज जवानों की यह क्षति अपूरणीय है।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

