रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे उद्योगों के लिए बेहतर अवसर बन रहे हैं।
इस दौरान विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

