रायपुर/रायपुर, 22 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलौदा बाजार के ग्राम चांपा में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर समाज के योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा सशक्त और आत्मनिर्भर समाज की सबसे मजबूत नींव है तथा बेटा-बेटी दोनों की शिक्षा पर समान जोर जरूरी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आवास, धान खरीदी, महतारी वंदन योजना और बस्तर में विकास कार्यों का उल्लेख किया।
इस दौरान उन्होंने नरदहा में सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और बलौदा बाजार में 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

