रायपुर/छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराब को लेकर सियासत गरमा गई है। होली के दिन शराब दुकानों को खुला रखने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को तीज-त्योहार और लोगों की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि होली जैसे बड़े पर्व पर शराब दुकान खोलने का फैसला यह दिखाता है कि सरकार की प्राथमिकता सिर्फ राजस्व और पैसा है।
बघेल ने कहा, “इनको त्योहारों की भावना से कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें केवल पैसे से मतलब है। सरकार को जनता की भावनाओं की कोई चिंता नहीं है।”

